आज दोपहर होगा बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार, मनोनीत मंत्रियों को जाने लगा पत्र, देखें पूरी सूची

पटना (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार में नीतीश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज दोपहर 12:30 बजे राजभवन में होगा। राजभवन से मनोनीत मंत्रियों को पत्र भेजना शुरू हो गया है। भाजपा के सहरसा से विधायक आलोक कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन, नितिन नवीन को पत्र भेजा गया है।

आज भाजपा कोठे पर 9 व जदयू कोटे से 8 मंत्री राजभवन में शपथ लेंगे सभी मंत्रियों को पत्र भेजा गया है। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, रेणु देवी भाजपा और जदयू के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
भाजपा कोटे से शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, आलोक कुमार, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, संजय पासवान, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार ऋषि, भागीरथी देवी का नाम तय माना जा रहा है। वहीं जदयू कोटे से श्रवण कुमार, सुमित कुमार सिंह, संजय झा, जमा खां, जयंत राज, लेसी सिंह, मदन सहनी, दामोदर रावत को मंत्री बनाया जा सकता है।