रफीगंज में जहरीला पदार्थ खाने से तीन किशोरियों की मौत, तीन की हालत गंभीर

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के कासमा थाना के चिरैला गांव में शुक्रवार की शाम जहरीला पदार्थ खाने से तीन किशोरियों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

मृतको में मनोज पासवान की 14 वर्षीया पुत्री नीलम कुमारी, राजेश पासवान की 14 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी एवं रामप्रवेश पासवान की 15 वर्षीया पुत्री अनीषा कुमारी शामिल है।

वही तपेश्वर पासवान की 12 वर्षीया पुत्री पिंकी कुमारी, राजेंद्र पासवान की 13 वर्षीया पुत्री सुनीता कुमारी, एवं फेकन पासवान की 15 वर्षीया पुत्री वर्षा कुमारी का स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज के सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया। गांव में एक साथ तीन किशोरियों की मौत से कोहराम मचा है। सभी किशोरियां अलग-अलग घर की है।

अंचलाधिकारी ने बताया कि कारणो का पता लगाया जा रहा है। तीन का अभी इलाज चल रहा है। स्थिति सामान्य होने पर ही कारणों का पता चल सकेगा।