अंबा औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत महाराजगंज पंचायत के प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) का चुनाव आगामी 16 दिसंबर को होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी आदर्श कुमार नंदा ने बताया कि पैक्स चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए तीन और चार दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सारी तैयारियां की जा रही है। मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है और मतदाता सूची के प्रकाशन में त्रुटियों से संबंधित शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। विदित हो कि विगत वर्ष 2024 के नवंबर माह में प्रखंड क्षेत्र के कुल बीस में से सोलह पंचायतों में पैक्स का चुनाव कराया गया था। समयावधि पूरी नहीं होने के कारण शेष चार पंचायत महाराजगंज, सूही, बलिया और भरौंधा में चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि दिसंबर माह में महाराजगंज पंचायत का चुनाव कराया जाएगा और शेष तीन पंचायत में चुनाव कि समयावधि फरवरी माह में पूरी हो रही है परंतु उक्त पंचायतों में चुनाव संबंधित निर्णय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लिया जाएगा।
