ब्रह्माकुमारियों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मदनपुर शाखा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पीएचसी की स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा एवं ब्रह्माकुमारी बबीता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि सशक्त महिला ही एक नये राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।

वही ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सासाराम के सेवा केन्द्र से आई मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी बबीता ने कहा कि महिला सृष्टि की रचियता है। सुंदर समाज की स्थापना महिलाओं के द्वारा ही हो सकती है। पुराने समय में कुछ लोगों ने नारी को नर्क का द्वार कह दिया। नारियों को प्रताड़ित किया जाता था। कहा कि परमात्मा ने अवतरित होकर नारियों को स्वर्ग की सीढ़ी कहा। नारियों को सबला बनाया तथा एक नये विश्व के निर्माण में महिलाओं को प्रमुख बनाया। कार्यक्रम में संस्था की प्रियंका, करुणेश पांडेय, बंसत कुमार, सोनु कुमार, अर्जुन चैधरी एवं दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।