योग दिवस पर मदनपुर में ब्रह्माकुमारियों ने कराया योग

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मदनपुर के पड़ाव मैदान में मंगलवार को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दर्जनो भाई-बहनों ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रियंका दीदी ने सभी भाई बहनों को मन की शांति के लिए मानसिक योगाभ्यास कराया। कहा कि हम ईश्वर से अपने मन को ध्यान के द्वारा जोड़ते हैं। सुबह हो या शाम रोज योग करने से रोग निकट नही आएगा। कभी आपके कोई रोग नही होगा।

दुर्गा प्रसाद ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के शारीरिक व्यायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मदनपुर के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन चौधरी, अशोक पांडेय, धनंजय कुमार, विवेक कुमार, करुणेश पांडेय, दीपू, गोविंद, रामानंद एवं उपेंद्र आदि मौजूद रहे।