Aurangabad(Liveindianews18)। औरंगाबाद नगर थाना परिसर स्थित आवास में मंगलवार की सुबह एक सिपाही का पंखे से लटकता शव के मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक औरंगाबाद के सुधीर कुमार सिन्हा एसपी ऑफिस में क्लर्क के रूप में काम करता था। सूत्रों के अनुसार क्लर्क की अपनी पत्नी से काफी समय से अनबन चल रहा था। इस कारण वह काफी तनाव में चल रहा था।
![औरंगाबाद में शव का पोस्टमार्टम कराने आये पुलिसकर्मी ।](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2020/09/29AUR6.jpg?resize=1024%2C588&ssl=1)
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अनूप कुमार नगर थाना पहुंचे। मामले की छानबीन की। परिजनों से भी पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि पंखे से शव लटकता पाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।बहरहाल घटना के पीछे के कारण क्या है इसका खुलासा नही हो पाया है।घटना के बाद नगर थाना के दारोगा संजय कुमार ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।