देव में गोप गुट का प्रखंड सम्मेलन संपन्न

देव(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। देव में मंगलवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ(गोप गुट) का प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता महासंघ के जिलाध्यक्ष राम ईशरेश सिंह ने संबोधित किया।सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से अगले सत्र के लिए देव प्रखंड की प्रखंड-कमिटी का चुनाव किया गया। शैलेन्द्र कुमार सिंह(पंचायत सचिव) को अध्यक्ष, धीरज कुमार सिंह(कार्यपालक सहायक) को सचिव, विनोद कुमार(जनसेवक) को कोषाध्यक्ष चुना गया । इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर जयराम कुमार सिंह, अरविंद कुमार(पंचायत सेवक) को चुना गया जबकि संयुक्त सचिव के पद पर रामलायक सिंह, सुजीत राज(कार्यपालक सहायक) तथा कुमेर प्रसाद को चुना गया।

सम्मेलन के अंत में तीन सूत्री संकल्प प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके तहत यह संकल्प लिया गया कि महासंघ के आगामी 12 जून के जिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतु तन, मन एवं धन से कार्य करेंगे तथा महासंघ को प्रखंड में एक सशक्त संगठन बनाने के लिए सभी कोटि के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संगठित करते हुए महासंघ की देव प्रखंड-कमिटी को एक मॉडल प्रखंड बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही अगले 12 जून के अंदर देव प्रखंड में महासंघ का कम से कम एक सौ सदस्य बनाने का भी संकल्प लिया गया।