भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने की सांसद के अग्रज से मुलाकात, संगठन विस्तार पर की चर्चा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह और मोर्चा के आईटी सेल के प्रदेश संयोजक आशुतोष कुमार औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास सिंह कोठी पहुंचे। सांसद की अनुपस्थिति में उनके बड़े भाई व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह से मुलाकात की। उनसे विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक विषयांे पर चर्चा की।

https://liveindianews18.in/fir-registered-for-assault/

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेता मानता है। बिहार के युवाओं ने भी विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान किया। आत्मनिर्भर बिहार जो भाजपा के घोषणा पत्र में था। इसी के आलोक में 20 लाख युवाओं को नौकरी देने का फैसला कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया। हम कह सकते है कि बिहार के युवाओं को रोजगार का जो वादा चुनाव में किया था, उसे 20 लाख युवाओं के लिए रोजगार सृजन कर निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। मुझे औरंगाबाद से विशेष लगाव है क्योंकि जब मैं भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्यालय प्रभारी था, तब मैं औरंगाबाद का क्षेत्रीय प्रभारी भी था और मैंने यहां 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सभी छः विधानसभा में चुनाव प्रचार किया है और पार्टी को जीत दिलाने में सफल भी रहा हुं।

मुझे समय समय पर भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह का मार्गदर्शन मिलता रहता है। वही आईटी सेल के प्रदेश संयोजक आशुतोष कुमार ने कहा कि आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा दिवस के रूप में मनाएंगे। युवा संदेश के द्वारा शोभायात्रा और मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गयी। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।