स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजयुमो ने आयोजित किया युवा संवाद कार्यक्रम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजयुमो की औरंगाबाद जिला इकाई द्वारा यहां युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व-कृतित्व की चर्चा की। इस मौके पर युवाओं ने स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विकेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव, उत्तम पांडेय, देवी रंजन सिंह, महेंद्र कुमार, पंकज कुमार एवं समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सब उपदेश हम युवाओं को प्रेरणा देते है। उनकी बातों पर हमें अमल करना चाहिए। उन्होंने विदेशों में भी देश का मान सम्मान बढ़ाया था। स्वामी विवेकानंद विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं युग प्रवर्तक थे।