प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहयोग के लिए भाजयुमो ने भाजपा नेता को किया सम्मानित

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, महामंत्री चंदन सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार सिंह, नवरत्न शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह वसु, जिला मंत्री दीपक कुमार सिंह, दीपक कुमार बबलू, प्रवक्ता शशांक शेखर, आशुतोष कुमार मोनू, किसान मोर्चा के जिला मंत्री चुहड़मल पासवान एवं जिला कार्यसमिति सदस्य विमल यादव आदि उपस्थित रहे।