रफीगंज के नीमा चतुर्भुज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के नीमा चतुर्भुज में भाजपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। 7 सत्रों में संपन्न हुए शिविर में नगर मंडल और ग्रामीण मंडल के कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह ने की जबकि संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री बबलू सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुषपांजलि अर्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्र गान गाकर किया गया।

शिविर का उद्घाटन करते भाजपा नेता
शिविर का उद्घाटन करते भाजपा नेता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक के रूप जिला मंत्री आलोक सिंह, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान रफीगंज के दोनों मंडल के कार्यकर्ताओं को सात सत्रों में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में वक्ताओ ने प्रथम सत्र में भाजपा के दर्शन, इतिहास व विकास, कार्यप्रणाली, संगठन संरचना की जानकारी दी।

वही दूसरे, तीसरे व चौथे सत्र में सैद्धांतिक अधिष्ठान एवं विचार परिवार का वर्णन किया गया। वही पांचवें व छठें सत्र में व्यक्तित्व विकास, मीडिया के प्रभावी उपयोग, पंचायत चुनाव एवं एफपीओ कार्य संरचना पर चर्चा की गई। सातवें सत्र में 2014 के बाद भारतीय राजनीति में बदलाव, भाजपा एवं हमारा दायित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओ ने कहा कि आज भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार यह कार्य हो रहा है।

वही 1952 में 3 सीटें, 1984 के चुनाव में दो सीट, 1989 में 85 सीट, 1991 में राम मंदिर की लहर ने पार्टी को 120 सीटें दिलाई। इसके बाद भी पार्टी की सीटें लगातार बढ़ती रही। वही1996 में 161 सीट, 1998 में 182 सीटें मिली। इसके बाद साल 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने इतिहास रचा। वही इस पार्टी को 282 लोकसभा सीटें मिली। वहीं 2019 में 303 सीटें जीतकर भारी मतों से बीजेपी ने हर तरफ कमल खिला दिया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

इस मौके पर राम कुमार सिंह, सतीश शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख अवधेश सिंह, कुंदन मिश्रा, रंजीत शर्मा, जयंत सिंह, सोनु पासवान, समीर कुमार सिंहा, सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, संतन साव, मंडल मंत्री जयमनी देवी, उर्मिला देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विमलेश पासवान, भरत सिंह भारती, उप मुखिया कुंदन सिंह एवं साथ में दोनो मंडलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।