ओबरा विस क्षेत्र में भाजपा का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम संपन्न

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के ओबरा विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को ओबरा प्रखंड के दर्जनों गांवों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान के तहत लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम में ओबरा प्रखंड के महुआंव पंचायत के महुआव गांव में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व किसानों तथा युवाओं के साथ बैठक की गयी। इसके बाद सोनहुली पंचायत में पंचायत भवन पर जन लाभार्थी कार्यक्रम, उब के पंचायत सरकार भवन में पंचायत समिति सदस्य आशा देवी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम एवं जनसमस्याओं को लेकर कई कार्यक्रम किए गए।

इसी कड़ी में अमिलौना पंचायत के योगी बीघा, महुआव, कारा एवं मनोरा में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश के मऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष टैगोर, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमरेंद्र कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा के ओबरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, महामंत्री संजय वर्मा, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री ललन कुशवाहा, अक्षय कुमार एवं अनु कार्यकर्ता मौजूद रहे।