गोह में भाजपा का दो दिवसीय ग्रामीण प्रवास कार्यक्रम संपन्न

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के दो दिवसीय ग्रामीण प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को गोह स्थित सरेया मार्केट में मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ताओ ने बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर गोह के पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बुद्धिजीवियों से संवाद करते हुए मोदी सरकार के कार्यांे को गिनाया। दूसरे कार्यक्रम में तेयाप पंचायत सरकार भवन में किसानों के साथ सीधा संवाद उपहारा मंडल अध्यक्ष सुधीर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर बिचार किया गया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दिये जानेवाले लाभों को गिनाया गया। वही तीसरा कार्यक्रम हसपुरा के बनकट कैथी में किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपन किया। चैथें कार्यक्रम के तहत हसपुरा के रेफरल अस्पताल में विकास कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही वहां की परेशानी भी देखी गई।

पांचवा कार्यक्रम देवकुंड के ऐतिहासिक स्थल पर किया गया, जहां देवकुंड का निरीक्षण करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गोह में डॉ. रामकिशोर प्रसाद सिंह, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक कुंदन, राहुल, डॉ. मुन्नी लाल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, रघुवंश प्रसाद सिंह, प्रेम तिवारी, संजय सिंह, मिंटू शर्मा, रघुराज सिंह, अनिल आर्य, सत्येंद्र शर्मा, सुभाष वर्मा, अभिमन्यु कुमार सिंह, अरुणजय शर्मा, भीम सिंह, सतीश कुमार सिंह, राजीव कुमार विद्यार्थी, रणजी शर्मा एवं हीरा मोती शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।