रफीगंज में भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम संपन्न

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के तहत रफीगंज विधानसभा में अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य नजमा अजीम खान एवं मो. जोजो जोस ने अपने प्रवास के दूसरे दिन पार्टी के रफीगंज ग्रामीण मंडल के बुथ संख्या 127 अहमदपुर में बुथ स्तरीय कमिटी की बैठक की।

इसके बाद प्रवास योजनानुसार विकास तीर्थ के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में रेल ओवरब्रिज निर्माण, ब्लॉक परिसर में बहुद्देश्यीय भवन निर्माण एवं सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज अरथुआ में कार्यो का अवलोकन किया। इसके बाद ऐतिहासिक महत्व के पचार पहाड़ी स्थित लहंगावीर बाबा का दर्शन किया। शिमला मजार पर चादरपोशी एवं वृक्षारोपण कर शिमला पीर बाबा के वंशजो से संवाद कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

इसके बाद पार्टी के वार मंडल के बुथ संख्या 268 बसंत में सदस्यता अभियान के तहत औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह एवं विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह की उपस्थिति में 35 अल्पसंख्यक समुदाय के भाइयों को भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष औरंगजेब खां, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रूमान अहमद साबरी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह रफीगंज विधानसभा प्रभारी राकेश सिंह, जिला पार्षद सह कासमा मंडल अध्यक्ष प्रदीप चैरसिया, दिनेश सिंह, अजय ंिसंहा, मास्टर आरिफ रजा, डॉ. नुरुल इस्लाम, सरफराज अहमद खान, लक्खु खां, अफु खां, मो. जावेद एवं शाहिद सिद्दिकी सहित सैकड़ों अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित थे।