एमएलसी की तस्वीर देख भड़के भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष

कहा-दल के खिलाफ काम करने वाले की तस्वीर हटने पर ही लेंगे समीक्षा बैठक में भाग

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद जिलें की सभी छः विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की हार की समीक्षा करने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के गुरुवार को औरंगाबाद आने और समीक्षा बैठक आरंभ होने के पूर्व पार्टी के औरंगाबाद प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष रामकरण सिंह ने बैठक स्थल पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में लगी विधान पार्षद राजन कुमार सिंह की तस्वीर वाले बैनर पर आपति जताकर विरोध का बिगुल फूंक दिया।

http://ओबरा के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निगरानी ने घुस लेते दबोचा

श्री सिंह ने कहा कि यह आदमी दल का नही है। पैसा के बदौलत गलती से एमएलसी बन गया है। यह आदमी हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान और सनातन को गाली देता है। पिछले साल हमारे गांव जोकहरी के पांच लोग इसके यहां गांव में होने वाले यज्ञ के लिए चंदा मांगने गये थे। चंदा नही दिया उल्टें अयोध्या के साधुओं को गाली दिया। इस चुनाव में इसके गांव के बूथ पर भाजपा को मात्र 13 वोट मिलें।

एमएलसी का लगा बैनर

इसने कांग्रेस के लिए काम किया, पैसा बांटा। इस कारण इस आदमी की यहां तस्वीर लगे होने से मुझें एलर्जी है। जब तक इस आदमी की तस्वीर नही हटेगी मैं समीक्षा बैठक में भाग लेने नही जाउंगा।

खिलाफत में तनकर खड़े पूर्व प्रखंड अध्यक्ष

कहा कि मैं पार्टी में अभी पदहीन हूं। जिलाध्यक्ष को जिसने एक-एक लाख दिया, पार्टी में उसे पद मिला। पदहीन होने के बावजूद मैंने हर चुनाव में अपने गांव, अपने पंचायत से पार्टी को जिताया है। मैंने पैसा नही दिया, इस कारण पद नही मिला। हमलोग कांग्रेस-राजद से नही हारे, भाजपा से ही हारे है। पैंसा देकर जो पदाधिकारी बने है, उन्होने दल विरोधी कार्य किया है।