भाजपाइयों ने दी नए मंत्रियों को बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार और पुनर्गठन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवनियुक्त सभी मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास को और गति देने के लिए तथा नए भारत के निर्माण के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार किया है जिसमें 43 मंत्रियों को शामिल किया गया है। संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों, क्षेत्रों, वर्गो और समुदायों को प्रतिनिधित्व देने के लिए और उसके माध्यम से सभी क्षेत्रों के विकास करने के लिए प्रधानमंत्री ने नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। इसके साथ ही छः मंत्रियों को अच्छे काम के एवज में पदोन्नति भी दी गई है प्रधानमंत्री जी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के कार्यान्वयन में इससे और बल मिलेगा।

कहा कि प्रधानमंत्री और नवनियुक्त सभी मंत्रियों के साथ ही बिहार से बनाए गए मंत्री आरसीपी सिंह, पशुपति पारस और पदोन्नति पाए आरके सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव को विशेष बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि बिहार के विकास के गति में और बल मिलेगा। बधाई एवं शुभकामना देने वाले में पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, भाजपा नेता ब्रजेंद्र कुमार सिंह, विनोद शर्मा, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, रघुनाथ राम, विजय प्रसाद निराला, प्रो. आशा कुमारी, सुशील कुमार, वीरेन्द्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, ललेंद्र शर्मा, टुना प्रसाद गुप्ता, मधेश्वर चंद्रवंशी, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमन कुशवाहा राम रूप सिंह, जय किशोर, अविनाश पांडेय एवं सत्येंद्र सिंह भी शामिल हैं।