अनिल शर्मा व हरि साहनी को विधान परिषद उम्मीदवार बनाए जाने का भाजपाईयों ने किया स्वागत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा दल के पुराने, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता, अनिल शर्मा एवं हरि साहनी ,को उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया हैं।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अनिल शर्मा एवं हरि साहनी को विधान परिषद उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। दोनो दल के लिए वर्षों से लगातार निःस्वार्थ रूप से संगठन हित में काम कर रहे थे। उनको उम्मीदवार बनाए जाने के लिए हम केंद्रीयएवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।

हर्ष व्यक्त करने वालो में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, सुनील शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, सुनील कुमार, युगल किशोर सिंह, अविनाश कुमार, रघुनाथ राम, विजय प्रसाद निराला, सुशील कुमार, विनोद शर्मा, टुना प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, मुकेश साहू, विवेक कुमार सिंह, अनिल पांडेय, अमन कुशवाहा, अनिल गुप्ता एवं संजय गुप्ता आदि शामिल हैं।