वंशवाद से मुक्त होकर देश के लिए काम कर रही भाजपा : पुरूषोत्तम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर शहर के श्रीकृष्णनगर मुहल्ले में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता देश के प्रति समर्पित रहने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका जीवन ही देश को समर्पित हैं। देश को विकास के पथ पर ले गए। उनके कार्य से प्रभावित देश की जनता ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बना दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जनता के बीच में रहकर कार्य करने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है, कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है। मोदी ने कहा कि केरल, बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए जाते हैं।

स्थानीय पार्टियां भी एक परिवार और कुछ लोगों की पार्टी बनकर रह गई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी पार्टियों ने नकली सेक्युलिरिज्म का नकाब पहना हुआ था, वो उतर गया है। सीएए-कृषि कानून और लेबर लॉ को लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है।इसके पीछे सोची समझी साजिश है और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना लक्ष्य है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का भाषण सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का काम करेगी। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व होता है कि उनके पास दुनिया का सबसे बेहतर नेता नरेंद्र मोदी हैं। पूर्व में ही श्याम प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता मुख्यधारा में रहें हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद शर्मा, सुनील सिंह, मनोज कुमार, उज्जवल कुमार, सुशांत शर्मा, छोटू कुमार, विपिन कुमार उपस्थित थे।