विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पौधा संरक्षण का संकल्प लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार वृक्षारोपण और पर्यावरण संवर्द्धन के कार्य किये जा रहे है। जल, वायु, मिट्टी, खनिज, ऊर्जा, वनस्पति और जीव-जन्तु सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं और इनके संरक्षण से पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता का संतुलन बनाया रखा जा सकता है। यह दिवस आत्म निरीक्षण का अवसर देता है कि हम किस प्रकार प्रकृति का दोहन कर रहे हैं और इसके संरक्षण के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

भावी पीढ़ियों के हित के लिए हमें प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और टिकाऊ प्रबंध सुनिश्चित करना होगा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य एक प्रजाति के रूप में आत्मनिरीक्षण करना है कि मनुष्य प्रकृति का किस प्रकार शोषण कर रहे हैं। वैश्विक तापमान में वृद्धि प्रकृति और मनुष्यों के बीच असंतुलन पैदा कर रही है। यह विभिन्न बीमारियों को जन्म देता है और बाढ़ जैसी आपदाओं की ओर ले जाता है। इस अवसर पर अरविंद सिंह, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, विनोद शर्मा, सत्येंद्र सिंह एवं अनीश कुमार आदि उपस्थित थे।