हरियाली सावन अमावस्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। हरियाली सावन अमावस्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 22 एवं 23 में पौधारोपण किया। पौधा संरक्षण का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि आज हरियाली अमावस्या के अवसर हम सभी ने पौधारोपण किया है। इस शुभ घड़ी में हमारा जन्मदिन भी है। इसके उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पौधारोपण किया। साथ ही जल, जीवन एवं हरियाली को बचाने का संकल्प लिया ताकि पृथ्वी पर स्वच्छ वातावरण एवं खुशहाल जीवन बना रहे। कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण धरती से वृक्षों का कटाव है। मनुष्य को चाहिए कि हर शुभ अवसर पर वृक्ष अवश्य लगाए।

उन्होंने कहा कि हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहते हैं। हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष तिथि के रूप में देख जाता है। इस दिन पूर्वजों के निमित्त पिंडदान एवं दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। हरियाली अमावस्या पर्व जीवन में पर्यावरण के महत्व को भी बताता है। इस दिन नए पौधे लगाए जाते हैं। मान्यता है कि श्रावणी अमावस्या के दिन वृक्षारोपण करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं और सुख-समद्धि का आगमन होता है। यह तिथि किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किसान अपने खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा करते हैं और ईश्वर से अच्छी फसल होने की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, टुन्ना प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, विनोद सिंह, राकेश कुमार देवता, कुश कुमार, इंजीनियर वीरेंद्र पाठक ,पंडित रोशन मिश्रा, एमडी निशांत, करण कुमार, सक्षम कुमार, अविनाश कुमार पांडेय, गुड्डू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।