श्रीराम मंदिर धन संग्रह अभियान को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ गोह विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान हसपुरा प्रखंड के बंधवा में पार्टी के जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा के आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।

https://liveindianews18.in/chanting-of-farmer-laborer-employment-trip-in-majhiyanwa-of-obra-on-15-january-meeting-held-for-preparation/

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने की। बैठक में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू होने वाले धन संग्रह पर चर्चा की गयी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 जनवरी से पूरे देश में शुरू किए जा रहे श्रीराम मंदिर धन संग्रह अभियान के दौरान 11 करोड़ हिंदू परिवारों के 60 करोड़ लोगों से संपर्क कर धन एकत्र करने की योजना बनाई गई है। अभियान के तहत इतनी अधिक संख्या में लोगों से संपर्क कर इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने की भी तैयारी कर ली गई है। कहा कि भारत सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को सीबीडीटी नोटिफिकेशन द्वारा ऐतिहासिक महत्व के साथ ही सार्वजनिक पूजा स्थल होने की घोषणा की है। इसके तहत श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की गई निधि पर आयकर अधिनियम 1961 धारा 80 जी में छूट मिली है।

बैठक में जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण भारत के इतिहास में ऐतिहासिक होगा। करोड़ों हिंदुओं की आस्था की जीत श्रीराम मंदिर निर्माण से संपन्न हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा की सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सम्मान करते हुए पार्टी ने जिस तरह से श्रीराम मंदिर निर्माण की नींव रखी और अब मंदिर निर्माण का कार्य संपन्न होने जा रहा है, मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक कार्य भारत के इतिहास में दर्ज हो जाएगा। बैठक में भाजपा नेता विनोद शर्मा, अरुण कुमार सिंह, श्रीकांत शर्मा, रघुराज सिंह, चितरंजन कुमार सिंह, दिलीप शर्मा एवं धर्मेंद्र कुमार लाला आदि उपस्थित थे।