भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के साल के अंतिम मन की बात

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के वार्ड-22 विराटपुर मुहल्ला स्थित मां बुढ़िया देवी मंदिर के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2020 के अंतिम मन की बात कार्यक्रम सुनी।

https://liveindianews18.in/super-market-will-be-held-in-pranpur-meeting-made/

कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में मन की बात सुनी। पुरुषोत्तम ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि हमारे उत्पाद विश्ववस्तरीय हों। जो भी ग्लोबल बेस्ट है,, वो हम भारत में बनाकर दिखाएं। इसके लिए हमारे उद्यमी साथियों को आगे आना है। गुरु गोविंद सिंह को याद करते हुए कहा आज के ही दिन गुरु गोविंद जी के पुत्रों, साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। अत्याचारी चाहते थे कि साहबजादे अपनी आस्था छोड़ दें, महान गुरु परंपरा की सीख छोड़ दें, लेकिन हमारे साहबजादों ने इतनी कम उम्र में भी गजब का साहस दिखाया, इच्छाशक्ति दिखाई। दीवार में चुने जाते समय, पत्थर लगते रहे, दीवार ऊँची होती रही, मौत सामने मंडरा रही थी, लेकिन, फिर भी वो टस-से-मस नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण, आपूर्ति श्रृंखला दुनिया भर में बाधित हो गई, लेकिन हमने प्रत्येक संकट से नए सबक सीखे। राष्ट्र ने नई क्षमताओं को भी विकसित किया है। इस क्षमता को हम आत्मनिर्भरता कह सकते हैं। किसानों से अपील करते हुए कहा कि नए कृषि बिल का कम समय में ही किसानों को इसका लाभ मिलने लगा है। इसके लिए अफवाहों से बचने और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील सिंह, जय किशोर मिश्रा, टुना प्रसाद गुप्ता, विकेश कुमार, बृजेंद्र कुमार सिंह, गुड्डू मिश्रा, छोटे सिंह त्यागी बाबा, भीमसेन सिंह, रोशन मिश्रा, उमेश सिंह, नरेंद्र कुमार सिन्हा, सुखाड़ी चंद्रवंशी, शंकर चैधरी, सोनू कुमार, सलमान, उज्ज्वल कुमार, छोटू कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।