भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 79वें संस्करण को रविवार को औरंगाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के वार्ड-7 रामराज्य नगर में पार्टी नेता अरविंद सिंह के आवास पर पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरे मनोयोग से सुना।

इस मौके पर पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि आज की ’मन की बात’ के जरिए पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में गए भारतीय दल को चियर करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि टोक्यो गए देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना जरूरी है। पीएम ने कारगिल युद्ध से लेकर अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बारे में चर्चा की। उन्होंने लोगो से अपील किया कि त्योहारों के दौरान यह भूले नहीं कि कोरोना हमारे बीच से गया नहीं है। हमे सावधानी बरतनी है और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना है। अपने लिए तो संसार में हर कोई जीता है। असल में जो परोपकार के लिए जीता है, वही असल में जीता है। उन्होंने चंडीगढ़ के संजय राणा का जिक्र किया जो कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को फ्री में छोले भटूरे दे रहे हैं। कहा कि इन बातों से पता चलता है कि हम नौकरी के साथ-साथ परोपकार का भी काम कर सकते हैं।

उन्होंने कारगिल दिवस पर चर्चा करते हुए देश के शहीद जवानों को श्र्द्धांजलि दी तथा देश के वीर जवानों को धन्यवाद दिया। कहा कि इनके वजह से ही हम और हमारा परिवार सुरक्षित हैं। उन्होंने लोकल फ़ॉर वोकल पर पुनः जोर देते हुए कहा कि 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के साथ एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि जुड़ी हुई है। इसी दिन 1905 में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी। हमारे देश के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में हथकरघा कमाई का बहुत बड़ा साधन है। इस क्षेत्र से लाखों महिलाएं, बुनकर और शिल्पी जुड़े हुए हैं। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, भाजपा नेता विनोद सिंह, सुनील कुमार सिंह, रघुनाथ राम, अरविंद सिंह, कुश कुमार, धीरेंद्र सोनी, रवि कुमार, रामानुज पांडेय, राजेश पांडेय, सत्येंद्र सिंह, मोहन साव, प्रदीप प्रजापति, विशाल मोहन, नीतीश कुमार, इंजीनियर वीरेंद्र पाठक, टुना प्रसाद गुप्ता, आशीष मिश्रा, चंदन कुमार तथा अविनाश कुमार उपस्थित रहे।