भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर उद्बोधन     

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना और देखा।

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष के अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, जिला मंत्री आलोक सिंह, जितेन्द्र शर्मा, भोला यादव, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला प्रवक्ता उज्जवल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विशाल वैभव ‘टैगोर’, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, सुबोध सिंह, विवेक कुमार, पप्पु अग्रवाल, अंजनी शर्मा, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, मनोज परमार, मुनिन्द्र कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विकेश सिंह, महिला मोर्चा की सरस्वती सिंह, स्वीटी गुप्ता, सुनीता कुमारी, शोभा सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित बजट में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की पहल की गई है। 166.68 करोड़ टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के साथ ही मोदी सरकार ने देश के हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की है।देश के किसानों की आर्थिक ताकत बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण विकास की गति निर्बाध रूप से आगे बढ़ती रही है। 60 लाख नई नौकरियां और 30 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रोडक्शन भी होगा। बजट में शामिल योजनाओं का लाभ युवा, मध्यम वर्ग, गरीब-दलित-पिछड़े सहित सभी वर्गों को मिलेगा। यह बजट निवेश और रोजगार की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। इस बजट में गंगा-सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। आत्मनिर्भर भारत के आह्वान पर देश निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।