उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मुलायम सिंह एक नेता नहीं बल्कि विचारधारा थें। आज समाजवाद का चमकता हुआ सूरज का अंत हो गया। उनका संघर्ष जीवंत पुस्तक है।

समाजवाद का एक मजबूत स्तंभ मन से मुलायम लेकिन इरादा से लोहा था। उनके निधन से राजनीतिक में एक बड़े युग का अंत हो गया।

इनके अलावा भाजपा नेता इंद्रदेव यादव, जुगल किशोर सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, विनोद शर्मा, सुनील सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विजय प्रसाद निराला, अनिल कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार, राम रूप सिंह, बिरेन्द्र कुमार, रघुनाथ राम ने भी शोक व्यक्त किया है।