भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी दिलीप को एमएलसी चुनाव जीतने की बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद की विधान परिषद सीट पर एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार दिलीप कुमार सिंह को जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह नें बधाई देते हुए कहा कि दिलीप सिंह जी सरल स्वभाव के कुशल राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत से औरंगाबाद जिले में विकास का एक नया अध्याय जुड़ेगा।

उनकी जीत में भागीदार बने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भाजपा परिवार की ओर से साधुवाद, बधाई एवं शुभकामनाएं। बधाई देने वाले में भाजपा नेता इंद्रदेव यादव, सुनील कुमार सिंह, विनोद शर्मा, विजय प्रसाद निराला, वीरेंद्र कुमार सिंह, अविनाश कुमार एवं रघुनाथ राम आदि शामिल हैं।