भाजपाइयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि मनाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने की जबकि संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, भाजपा नेता विजय प्रसाद निराला, लक्ष्मी नारायण सिंह, विनोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विनोद शर्मा, सुनील कुमार सिंह, इंजीनियर वीरेंद्र पाठक, कुश कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, भास्कर कुमार, गुड्डू कुमार एवं नरसिंह पासवान आदि उपस्थित थे।