भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रुप में मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद शहर के वार्ड-16 विराटपुर एवं वार्ड-20 श्रीकृष्ण नगर के दिवाकर कॉलनी में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई।

https://liveindianews18.in/panchayat-ward-secretaries-raised-their-voice-against-the-government/

कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि वाजपेयी जी उच्च कोटि के व्यक्तित्व के स्वामी एवं कुशल वक्ता थे। इनके नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हुआ। भारत मे सुशासन की आधुनिक अवधारणा को अटल जी ने अपनी नीतियों और नेतृत्व से पोषित किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोगों की भलाई के लिये समर्पित कर दिया। उन्होंने सम्पूर्ण विश्व के समक्ष सुशासन के महत्त्व का प्रदर्शन किया था।

अटल जी जहां शिक्षा और भाषा को सामाजिक सुधार के लिये महत्वपूर्ण मानते थे तो वहीं पहली बार उनकी नेतृत्व में देश के राष्ट्रीय राजमार्गों को चमचमाता तेज रफ्तार और सुरक्षित बनाया गया। देश के गरीबों के हाथों में मोबाइल फोन का सपना भी अटल जी के कारण ही पूरा हुआ। परमाणु परीक्षण कर के अटल जी ने दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया। आज उनके बताए रास्ते पर चलकर लोकप्रिय केंद्रीय सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, युवाओं एवं महिलाओं के लिये काम कर रही है। यही कारण है कि अटल जी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, विनोद शर्मा, अविनाश कुमार, टुन्ना गुप्ता, सुनील सिंह, जयकिशोर मिश्र, अजय चंद्रवंशी, श्रीकांत शर्मा, मुरारी प्रसाद, उज्ज्वल, सुधांशु रंजन, आयुष कुमार, शिवम सहित कई लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयकिशोर मिश्रा ने की जबकि संचालन विनोद शर्मा ने किया।