भाजपा महिला मोर्चा ने किया डॉ. अंबेडकर को याद

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा महिला मोर्चा ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्वापूर्वक याद किया।

इस मौके पर मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह के नेतृत्व में मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पार्पण किया।

इस दौरान डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की गई।