पंचायत चुनाव में दलीय समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी भाजपा

औरंगाबाद में जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री ने की घोषणा

नबीनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा की औरंगाबाद जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न हुई।

https://liveindianews18.in/displaced-kisan-mazduur-sangharsh-samiti-at-npgc-gate-continues-for-9th-day/

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो ने संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वही जिला संगठन प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सभी मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल का वृत प्रस्तुत किया। शिवनारायण महतो ने संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा करते हुए शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद बनाये रखने पर बल दिया। कहा कि इस अभियान के लिए सभी मंडल में 22 जनवरी तक मंडल कार्यसमिति अनिवार्य रूप से तय करने की योजना बनायी गयी है। इसी प्रकार 27 जनवरी तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित किया जाना है। साथ ही प्रत्येक मंडल में 4 से 14 फरवरी के बीच दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना है। इसकी शुरुआत गत दिनों राजगीर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर से की गयी है।

संगठन ने आगामी पंचायत चुनाव के लिए अपना मानक तय किया है, जिसके तहत दलीय समर्थित प्रत्याशी सर्वसम्मति से तय करने की योजना बनायी गयी है। इसी के तहत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य का प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ने की योजना बनायी जा रही है। 15 जनवरी से 27 फरवरी तक राम मंदिर निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा चलाये जा रहे राम मन्दिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने की अपील की गयी। 31 जनवरी को मन की बात और 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद राजन कुमार सिंह, पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, अशोक कुमार सिंह, सुनील शर्मा, कृष्ण बल्लभ सिंह, अवध किशोर शर्मा, संजय मेहता, मनोज कुमार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, महामंत्री राजकुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, मितेन्द्र कुमार सिंह, रविन्द्र शर्मा, उज्ज्वल कुमार सिंह, अनिल मालाकार, विजय कुमार सिंह, हेमन्त कुमार सिन्हा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, रामस्वरूप सिंह, सुबोध कुमार सिंह, प्रदीप चैरसिया, बबल सोनी, रविशंकर शर्मा, सुनिल शर्मा, गुड़िया देवी, धर्मेंद्र शर्मा, मंटू शर्मा, स्वीटी देवी, उषा सिंह, राकेश कुमार सिंह, गौरव अकेला, जुलेखा खातून सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।