बरईखाप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक संपन्न

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के बरईखाप में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा की एक बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनींद्र कुमार ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सह सांसद मुन्नी स्वामी, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य प्रवीण बगरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद दिलीप सिंह एवं जिलाध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मुन्नी स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास की ओर अग्रसर है। सभी वर्ग के लोगो का विकास हो रहा है।केंद्र सरकार ने कोरोना काल में भी सबका ख्याल रखा। लोगो को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराया गया। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो का ख्याल रखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सभी गरीबों को पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। उन्होने पर्यावरण को बचाने के लिए कार्यकर्ताओं से वृक्ष लगाने का आग्रह किया।

इस मौके पर सांसद सुशील सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। कहा कि पार्टी के सभी मोर्चा की बैठक के समापन के बाद पटना में सभी मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित है। इस बैठक मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वही राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य प्रवीण बगरी ने संगठनात्मक विषय पर चर्चा की। उपस्थित लोगों से कहा कि अगर आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी है, तो आप इस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं, वे आपकी समस्या का समाधान करेंगे। बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, राजेन्द्र पासवान, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, कवि कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष उदय सिंह, जीतू तिवारी, दीपक कुमार, उपेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार, वार्ड सदस्य छोटू कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश चंद्रवंशी, उप सरपंच सुनीता देवी, गुड्डू राम, संजय राम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।