सीएम नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल बताये जाने पर भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दिया बड़ा बयान, पढ़िये क्या कहा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद कुशवाहा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार पीएम मैटेरियल बताये जाने पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तंज कसा है।

केंद्रीय उर्जा मंत्री राजकुमार सिंह के साथ जन आर्शीवाद यात्रा पर औरंगाबाद आए प्रदेश अध्यक्ष ने परोक्ष तौर पर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर दल के अपने अपने पीएम मैटेरियल है। मैटेरियल होना और पीएम होना अलग अलग बात है, और वो पीएम थोड़े है। बता दें कि इन दिनों जनता दल यू(JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल बता रहे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। ऐसे में भाजपा की ओर आधिकारिक प्रतिक्रिया आने को लोगों को इंतेजार था। आज औरंगाबाद पहुंचे बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के पीएम मेटेरियल वाले मसले बयान देकर जदयू को बड़ा संदेश दे दिया है।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)