देव में भाजपाइयों ने किया सैनिटाइजेशन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार सिंह एवं जिला मंत्री सह विधान परिषद के सभापति के प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में देव सूर्य मंदिर से देव मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, चैरासिया नगर, देव नया बाजार, देव गोदाम पर कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।

इस अभियान में देव थानाध्यक्ष व्यंकटेश्वर ओझा ने अग्निशमन का वाहन उपलब्ध करा कर अभियान को गति प्रदान किया। अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिये सैनिटाइजर का बहुत ही प्रभावी उपयोग है जिसे हम सबो ने अपनी क्षमता के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रो में सैनिटाइजेशन का कार्य कराने का निर्णय लिया है।

कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह, भाजपा के देव मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, मनोज कुमार पांडेय, अनुप कुमार गुप्ता, पप्पू पटेल, राजेश कुमार गुप्ता, रवि कांत पाठक, चंदन कुमार मिश्रा सहित स्थानीय लोगो का अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ।