अंबा औरंगाबाद। आगामी 24 जुलाई को कुटुंबा और नवीनगर विधानसभा में प्रस्तावित संयुक्त कार्यशाला की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल कार्यालय अंबा में सोमवार को बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आयोजन अंबा के कुणाल होटल में किया जाएगा। जिसमें विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी, मंडल के सभी पदाधिकारी, पंचायत के अध्यक्ष, विधानसभा में निवास करने वाले प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी, संबंधित विधानसभा के प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, निवर्तमान जिला पदाधिकारी एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, संबंधित विधानसभा जिला कोर कमेटी के सदस्य या जिन्हें उसे विधानसभा का मंडल आवंटित है उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। कार्यशाला के दिन नौ बजे से दस बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और दस बजे से कार्यक्रम शुरू की जाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय, विधानसभा संयोजक परमेश्वर बैठा, टंडवा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, कुटुंबा मंडल पश्चिमी के संयोजक सोनू मालाकार, पिंटू सक्सेना, सत्येंद्र आजाद, महामंत्री शुभम कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
