भाजपा महिला मोर्चा ने उद्योग मंत्री से की संगठन पर चर्चा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा में शामिल होने औरंगाबाद आये उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एवं खान एवं भूतत्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री जनक राम का यहां भाजपा महिला मोर्चा ने स्वागत किया।

मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह मोर्चा की पदाधिकारीयों सारिका शेखर, आईटी सेल प्रमुख गुड़िया सिंह, उषा सिंह, सरस्वती सिंह, जुलेखा खातून तथा दर्जनो महिलाओं के साथ मंत्रीद्वय से पार्टी के संगठनात्मक विषयो पर चर्चा की।

इस मौके पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल शरण सिंह भी मौजूद रहे।