पूर्व विधायक रामचंद्र यादव के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाकपा के वरिष्ठ नेता और रफीगंज के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव के निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि रामचंद्र सिंह सीपीआई के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ एक सच्चे संघर्षशील, जुझारू, समाजवादी विचारधारा के प्रणेता थे। लंबे समय तक अपने पंचायत की सेवा मुखिया के रूप में करते हुए वे रफीगंज से विधायक बने थे। उनके निधन से औरंगाबाद जिले में समाजवादी विचारधारा की अपूरणीय क्षति हुई है। वे निरंतर गरीब और मजदूर वर्ग के लिए संघर्ष करते रहें। सभी दलों के कार्यकर्ताओं से मिलकर बात करना उनके स्वभाव में था। पिछले 11 अप्रैल को सीपीआई नेता त्रिभुवन सिंह जी के सर्वदलीय श्रद्धांजली सभा में उनसे आखिरी मुलाकात हुई थी। तब उन्होंने औरंगाबाद के राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की थी।

उनके निधन से जिले के सामाजिक विचारधारा को क्षति पहुंची है। उनके असमय निधन पर ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं तथा शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, सुनील सिंह, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, रघुनाथ राम, विजय प्रसाद निराला, अरविंद सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह, अमन कुशवाहा, टुना प्रसाद गुप्ता, राम शरण प्रसाद, रामकेवल सिंह, विनोद सिंह, अनिल गुप्ता, अविनाश कुमार, प्रो. आशा कुमारी, रामरूप सिंह, सुनील शर्मा, युगलकिशोर सिंह, विनोद शर्मा एवं सुशील कुमार ने भी शोक व्यक्त किया है।