निधन पर शोक जताने त्रिभुवन बाबू के परिजनो से मिले भाजपा नेता

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह के निधन की सूचना पाकर भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह उर्फ भोला सिंह, जिला मंत्री तीर्थ नारायण वैश्य, भाजपा नेता अनुज सिंह और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि त्रिभुवन बाबु का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। इसकी निकट भविष्य में पूर्ति नही होगी। वे हमेशा गरीब के हक के लिए आवाज उठाते थे। उनका निधन पूरे औरंगाबाद के राजनीतिक और सामाजिक जीवन जी रहे लोगो के लिए अपूरणीय क्षति है।