नव मनोनीत विधान पार्षदों को भाजपा नेताओं ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोतम कुमार सिंह ने राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभी 12 विधान पार्षदों को बधाई दी है।

कहा कि इस मनोनयन से एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा से मंत्री जनक राम, प्रो राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, घनश्याम ठाकुर एवं निवेदिता सिंह तथा जदयू के तरफ से मंत्री अशोक चैधरी, उपेंद्र कुशवाहा, ललन सर्राफ, संजय कुमार सिंह, प्रो. रामबचन राय और संजय सिंह का मनोनयन बहुत ही सराहनीय कदम है। सामाजिक समीकरण के तहत समर्पित नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को विधान परिषद में जो स्थान मिला है, वह स्वागत योग्य है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

इनके अलावा बधाई देने तथा खुशी जाहिर करने वाले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, भाजपा कार्यकर्ता ब्रजेंद्र कुमार सिंह, विनोद शर्मा, मधेेश्वर चंद्रवंशी, सुनील सिंह, टुना प्रसाद गुप्ता, तीरथ प्रसाद वैश्य, वीरेंद्र कुमार सिंह, रघुनाथ राम, प्रो. आशा कुमारी, अनिल गुप्ता, अरुण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार, अविनाश पांडेय, जय किशोर मिश्रा, अरविंद सिंह, विजय प्रसाद निराला एवं रामशरण प्रसाद आदि शामिल हैं।