BJP मातृशक्ति के सम्मान व Womens को हर क्षेत्र सफल बनाने के लिए कृत संकल्पित : सांसद

Aurangabad में BJP Womens Wing की जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक संपन्न

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा महिला मोर्चा की औरंगाबाद जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक शनिवार को यहां संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह ने की जबकि संचालन मोर्चा की जिला प्रवक्ता सुमन अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती देवी, सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद सह मोर्चा की प्रदेष प्रभारी निवेदिता सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह, मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी शालिनी वैश्य एवं मोर्चा की प्रदेश कार्यालय प्रभारी नीलांजन भटाचार्य, भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं संगठन प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह आदि ने विचार रखे। इस दौरान कोरोना काल में मोर्चा द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा भावी दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा मातृशक्ति के सम्मान और महिलाओं को हर क्षेत्र सफल बनाने के लिए कृत संकल्पित है। पहले मातृशक्ति के लिए अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध, आंखों में पानी, कहा जाता था लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत की नारी का सम्मान सरकार के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होनें नारी शक्ति से आह्वान करते हुए कहा कि अब आंचल में संकल्प रखो नहीं आंखों में पानी, सबला लिखनी तुमको अब तो नई कहानी।

वही मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती देवी ने कहा कि हमारा पहला उदेश्य संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान होना चाहिए। बीजेपी और मोदी सरकार के लिए मातृशक्ति महत्वपूर्ण है और हमेशा रहेगी। कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए है और मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। उन्होंने मोर्चा पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की। उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर में भी मोर्चा की कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में महिला मोर्चा ने जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही लोगों को नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करने, उनका वैक्सीनेशन कराने, टेस्टिंग सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाई है। बाहर से आने वाले प्रवासियों के भोजन की व्यवस्था, उनकी कोरोना जांच, अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की इलाज संबंधी परेशानियों की जानकारी लेकर उनकी मदद करने, जरूरतमंदों को राशन आदि के वितरण पर भी जोर दिया गया और समय के साथ महिला मोर्चा द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने मोर्चा की सदस्यों से स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने को कहा। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री अधिवक्ता मुकेष कुमार सिंह, प्रवक्ता मितेन्द्र कुमार सिंह, महिला नेत्री सारिका शेखर, उषा सिंह, गुड़िया सिंह, रंजू देवी, रेणु अग्रवाल, इंदु देवी, सरस्वती सिंह, चंद्रावती देवी, मंजू सोनी, दीपा देवी, संगीता कुमारी, अशवंती देवी, प्रभा देवी, पुष्पा देवी, अंजू कुमारी इसके अलावा महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं भाजपा के जिला संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।