जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रही है,भाजपा कमर कस कर मैदान में उतर चुकी है। शीर्ष नेतृत्व ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ कमेटी को सशक्त करने का निर्देश जारी किया है। इसी क्रम में रविवार को कुटुंबा मंडल पूर्वी की बैठक तेल्हारा पंचायत के निरंजनपुर में की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सह 20सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बूथ सशक्तिकरण प्रभारी सह जिला प्रवक्ता उज्ज्वल कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय, परमेश्वर बैठा, जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान शामिल हुए। उज्ज्वल सिंह ने बताया कि पूर्व में बनाए गए बूथ कमिटी को पुनः सत्यापित करना है। इसके लिए बूथ कमिटी के सभी नामों के ऊपर दिए गए नंबर पर कॉल कर शीघ्र उसके सत्यापन का कार्य पूरा कर लें और जो कार्यकर्ता किसी कारणवश सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं उनकी जगह नए कार्यकर्ताओं को जोड़े। इस मौके पर मंडल महामंत्री अभय पासवान, अमरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, पूनम देवी, मंत्री अजित गुप्ता, सुजीत सिंह, गौतम वर्मा, संतन कुमार सिंह, कलिका सिंह, देवब्रत कुमार, विश्वरंजन कुमार, राहुल सिंह, अनुज सिंह, अविनाश राज उपस्थित थे।
