42वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में फहरा भाजपा का झंडा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर औरंगाबाद में पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश के नेतृत्व में झंडा फहराया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक सभी मंडलों पर सेवा कार्य करेंगे। इसके तहत तालाबों की सफाई, रक्तदान शिविर, व्यापक स्तर पर टीकाकरण शिविर, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर, पोषण अभियान, माइक्रो डोनेशन अभियान और पूरे जिले में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

अभियान के दौरान पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर अभियान के दौरान भी सभी मंडल में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिला मंत्री तीर्थनारायन प्रसाद वैश्य, नगर अध्यक्ष कौशल कुमार, नगर उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, नगर महामंत्री रामानुज पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।