Ex Minister रामाधार सिंह के Aurangabad MP पर लगाए आरोपों का जवाब देने उतरे BJP के कई नेता, कहा-सारे आरोप निराधार, सिंह का हो गया राजनीतिक अवसान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बीजेपी के सीनियर लीडर व पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह द्वारा उत्तर कोयल नहर परियोजना को लेकर सांसद सुशील कुमार सिंह पर लगाए गए आरोपों का मंगलवार को कई भाजपा नेताओं ने करारा जवाब दिया।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता दीपक सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह ने यहां प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला। उनपर करारा प्रहार किया। कहा कि रामाधार सिंह द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि जब जब रामाधार सिंह हमारे नेता सुशील सिंह का विरोध करते है, वें चुनाव जीतते है। 2014 में विरोध किया। 2019 में भी विरोध किया। दोनों ही बार चुनाव जीते। अब फिर विरोध कर रहे है तो इसका मतलब साफ है कि 2024 में भी सुशील सिंह का चुनाव जीतना तय है। सुशील सिंह के लिए रामाधार सिंह का विरोध करना शुभ है। इसलिए सांसद उनके आरोपों की न तो नोटिस लेते है और न ही जवाब देना जरुरी समझते है। कहा कि जब जब पूर्व मंत्री ने सांसद के विरोध में बोला है, तब तब हम कार्यकर्ताओं ने ही उनका जवाब दिया है। आज भी जवाब दे रहे है। रामाधार सिंह अब अवसान की ओर है। इस कारण पार्टी भी उनकी बातों की नोटिस नही लेती है।

जिला महामंत्री मुकेश सिंह ने कहा कि रामाधार सिंह अप्रासंगिक हो गए है। पार्टी को सींचने का उनका दावा झूठा है। उन्होने पार्टी को सिर्फ डैमेज करने का काम किया है। कहा कि जिस उत्तर कोयल नहर परियोजना को लेकर वें सांसद के खिलाफ बोल रहे है, उसी नहर से उनकी राजनीतिक उत्पति हुई है। उन्होने उत्तर कोयल नहर के लिए कुछ भी नही किया है। जो किया है, सुशील सिंह ने किया है। इसलिए पूर्व मंत्री को उत्तर कोयल पर बोलने और सांसद के खिलाफ बोलने का अधिकार नही है। कोषाध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि रामाधार सिंह कोई इंजीनियर है कि उन्हे तकनीकी का कोई ज्ञान नही है। जब तकनीकी ज्ञान ही नही है, तो वें इसकी खामियों पर ज्ञान कैसे बघार रहे है। इस मामले में उनका ज्ञान बिल्कुल कोरा है। यदि उन्हे तकनीकी ज्ञान होता, और तब कुछ बोलते तो उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाता। कहा कि पूर्व मंत्री लाख आरोप लगाते रहे, परियोजना पूरी होगी।प्रेसवार्ता में सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह एवं पार्टी नेत्री गुड़िया सिंह भी उपस्थित रही।