भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीमेंस डे पर डाॅ. भावना को किया सम्मानित

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के पर औरंगाबाद की सुप्रसिद्ध  महिला चिकित्सक डॉ. भावना को सम्मानित किया। सम्मान स्वरुप उन्हें अंग वस्त्र और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

इस मौके पर श्री मेहता ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र का आधार होती है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है। इस दिवस पर डॉ. भावना को सम्मानित करते हुए मैं अपने आप को धन्य समझता हूं।

डॉ. भावना उन महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी पूरी हिस्सेदारी निभाई है। चिकित्सा के क्षेत्र में उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इसे हम नहीं भूल पाएंगे। इस अवसर पर अनेश कुमार, प्रिंस कुमार, कमलेश कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।