कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान की भाजपा ने की निंदा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के जिला मंत्री आलोक कुमार सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के धारा 370 को लेकर दिये बयान की निंदा की है।

कहा कि कांग्रेस पार्टी इन दिनों वैचारिक शून्यता की दौर से गुजर रही है। ट्विटर के माध्यम से क्लब हाउस चैट कर देश की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की यह कुत्सित प्रयास है। कांग्रेस के कुचक्र की ही देन थी कि देश मे एक देश एक संविधान एक निशान का सूत्रपात नही हो पा रहा था। अब देश ने दशकों से अलगाववाद, आतंकवाद से त्रस्त देश की जम्मू काश्मीर से धारा 370 समाप्त करते हुए वहां के लोगो को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का निर्णय राज्य हित और राष्ट्र हित मे लिया गया है तो कांग्रेस पार्टी की पेट मे दर्द शुरू हो गया। धारा 370 समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद कांग्रेस के युवराज ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी जिसके दो दिन बाद ही पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र संघ में राहुल जी के बयान को आधार बना कर अपनी आपत्ति दर्ज किया जाना यह प्रमाणित करता है कि आजादी के बाद देश मे सर्वाधिक सत्ता का स्वाद चखने वाला दल की प्रतिबद्धता देश की बजाये पड़ोसी पाकिस्तान से है।

कभी कांग्रेस पार्टी पुलवामा हमले को हादसे बताना, देश की सेना के शौर्य को अपमानित करना, बालाकोट एयर स्ट्राइक का सबूत मांगना यह दर्शाता है कि कांग्रेस के पास अब कोई विचारधारा नही है। भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस आज नेतृत्व संकट से जूझ रही है, तभी तो एक परिवार की परिक्रमा करने वाले को तोहफा और संगठनात्मक दृष्टि से काम करने वाले को बेइज्जत किया जाता है। कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया हो या वरिष्ठ नेता जतिन प्रसाद। अब तो सम्मान और स्वाभिमान से काम करने वाले कार्यकर्ता को नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही पूर्ण आस्था नजर आती है। कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिये कि आखिर क्या कारण है कि लंबे समय तक देश मे एक क्षत्रप राजनीति करने वाले दल बिहार में राजद के सहारे फुदकने को विवश है। महाराष्ट्र में घोर विरोधी शिवसेना और कांग्रेस विरोध से राजनीति में पैदा हुआ दल राष्ट्रवादी कांग्रेस के सहारे सत्ता में बनने को विवश है? बंगाल में अपनी वजूद मिटा कर भी कांग्रेस विरोध की राजनीतिक दल तृणमूल के साथ गलबहियां कर खिलखिला रही। अब कश्मीर से ले कर कन्याकुमारी तक शायद ही कही कांग्रेस को कोई गंभीरता से लेता होगा। भारतीय जनता पार्टी की औरंगाबाद इकाई दिग्विजय सिंह के इस देश विरोधी ब्यान की कड़ी निंदा करती है।