भाजपा ने मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 68 वां बलिदान दिवस

औरंगाबाद/रफीगंज/मदनपुर(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। स्वतंत्रता सेनानी व जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 68वीं पुण्यतिथि अधिवक्ता संघ के सभागार में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव की अध्यक्षता में मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी की चित्र पर माल्यार्पण व वंदे मातरम गीत गाकर की गई। बलिदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने डॉ.मुखर्जी को सच्चा राष्ट्रभक्त व महान स्वत्रंत्रता सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद भारत का विकास भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान के साथ चाहते थे लेकिन आजादी के बाद दूसरे संस्कृति के बढ़ते वर्चस्व से क्षुब्ध रहते हैं। जब जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 थोपा गया तो तभी से उन्होंने इससे भविष्य में होने वाले बुरे परिणामो को भांपते हुए विरोध किया। एक देश मे दो निशान, दो विधान व दो प्रधान नहीं चलेगा के नारों से इसे खत्म करने का संकल्प लिया। 370 की वजहों से से कश्मीर की स्थिति खराब हो गयी थी। डॉ मुखर्जी के सपनो को पूरा करने के लिए पूरे देशवासियों ने मजबूत इच्छा शक्ति वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाया और आज 370 हटने से कश्मीर बच गया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की शिल्पी डॉ मुखर्जी मातृभाषा को शिक्षा को माध्यम बनाने का पक्षधर थे। वे मानते थे की विकास में जनभागीदारी के बिना कोई भी देश प्रगति नही कर सकता है।

उन्होंने सत्ता की लालसा नहीं बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के ध्य्य को लेकर स्थापना की थी। आज उनके विचार को प्रधानमंत्री आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व अध्यवक्ता इंद्रदेव यादव, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने देश की स्मिता व अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वक्ष निच्छवार कर दिया। उन्होंने भरत को पुनः विभाजित होने से बचाया। उनका त्याग, विचार, आदर्श युग युगांतर तक आने वाले पीढियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। अनुच्छेद 370 को हटाने के संघर्ष में अपना बलिदान दिया। अखंड भारत के लिए उनका बलिदान सदैव याद किया जाएगा। आज इनके बलिदान दिवस के अवसर संकल्प लेने की आवश्यकता है कि जब भी कोई शक्ति भारत भूमि को तोड़ने की बात करेगा तब एकजुट होकर पूरा देश मुहंतोड़ जवाब देगा। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद सिंह, विजय अकेला, सुनील सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, टूना प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद शर्मा, राकेश कुमार देवता, लालेंद्र शर्मा, अधिवक्ता दयापात्र सिंह, मधुरेन्द्र सिंह, सुरेंद्र मेहता आदि उपस्थित थे।

वही भाजपा के रफीगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं महामंत्री बबलु सिंह के संचालन में महाराजगंज, एवं दुगूल गांव में जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर में लागू परमिट व्यवस्था के खिलाफ कश्मीर चलो का नारा दिया। एक देश मे दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेगा, नहीं चलेगा का नारा दिया और लाखों कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश किया, वहां की तत्कालीन शेख अब्दुल्ला सरकार ने मुखर्जी को गिरफ्तार कर कारावास में डाल भयंकर यातना दी जहां उनकी संदेहास्पद स्थिति में मृत पाए गये। पूरे देश में राष्ट्रवादियों द्वारा आंदोलन होने लगा, जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है, वो सारा का सारा है, उनके ही संघर्ष बलिदान के कारण तत्कालीन नेहरू एवं शेख अब्दुल्ला को कश्मीर से परमिट व्यवस्था को समाप्त करना पड़ा परन्तु एक कोढ़ शेष था जिसे भाजपा के संकल्प ने एवं डॉ. साहब के प्रेरणा से केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार ने धारा 370 एवं 35ए को समाप्त कर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया, आज देश के कोई भी नागरिक काश्मीर में जमीन खरीद सकता है, वहां का निवासी बन सकता है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता विजय सिन्हा,किसान मोर्चा जिला महामंत्री संतोष कुमार पाठक, कासमा मंडल अध्यक्ष प्रदीप चैरसिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विमलेश पासवान, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत शर्मा, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, नगर मंडल के महामंत्री संजय कुमार, अशोक साव, संजय गुप्ता उर्फ योगी, भाजयुमो के समीर कुमार, विरंजन कुमार, सुनील विश्वकर्मा, सुभाष सिंह, बलिन्द्र सिंह, मुन्ना पासवान, मिथिलेश मिश्रा, रमेश सिह, अजय सिन्हा, दिनेश सिह, अक्षयवट मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा आदि शामिल थे।

मदनपुर धर्मशाला में बुधवार को संध्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अजय कुमार पाठक के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप मनाई। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर अनिल ठकराल, महामंत्री संजय शर्मा, जिला किसान मोर्चा के मंत्री अनिल सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ पिंटू गुप्ता, छवि कुमार सोनी, नरेश सिंह, महिला मोर्चा की मदनपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी, जिला उपाध्यक्ष कुसुम लता, प्रमोद सिंह, धनजय सिंह, उपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। वहीं मंडल अध्यक्ष ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 का विरोध करते हुए जवाहरलाल नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर उनपर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए एक देश में दो निशान दो विधान दो प्रधान नहीं चलेगा नारे के साथ कश्मीर के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान उनको साजिश के तहत हत्या कर दिया जाता है। आज उनके सपना को हमारे देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 एवं 35ं हटाकर साकार किया है।