भाजपा ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजली

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा द्वारा शहर के वार्ड नंबर-5 स्थित राज पैलेस में कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव ने की जबकि संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को याद किया और कहा कि उनकी बहादुरी हर दिन देशवासियों को प्रेरित करती है। पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी बहादुरी को याद करते हैं। आज कारगिल विजय दिवस के पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए करगिल में अपने आप को न्योछावर कर दिया। कारगिल विजय दिवस पर इस युद्ध के सभी वीर सेनानियों का स्मरण करता हूं। उनके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान से ही कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहराया।

देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच 1999 में कारगिल के पहाड़ों पर जंग हुई थी और बाद में भारत ने कारगिल की पहाड़ियां फिर से अपने कब्जे में ले ली थीं। इस लड़ाई की शुरुआत तब हुई थी, जब पाकिस्तानी सैनिकों ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर घुसपैठ कर वहां अपने ठिकाने बना लिए थे। अंत मे भारतीय सैनिकों ने विजय पाया। इस युद्ध मे देश ने कई वीर जवानों को भी खोया। आज पूरा देश उनको नमन करता है। इस अवसर पर भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण सिंह, विनोद कुमार सिंह, राकेश कुमार देवता, रघुनाथ राम, ललेंद्र शर्मा, लालमोहन चैधरी, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, टुना प्रसाद गुप्ता, प्रकाश सोलंकी, इंजीनियर वीरेंद्र पाठक, पिंटू यादव, प्रमोद राम, श्रीनिवास सिंह, मेघन राय एवं अरविंद राय आदि उपस्थित थे।