नावाडीह में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के वार्ड नंबर-20 नावाडीह में भाजपा का 42वां स्थापना दिवस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्पण कर वंदे मातरम गायन करते हुए झंडोतोलन के साथ किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प पर सशक्त है। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार संपूर्ण देश में राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर कार्य कर रही है। देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में भाजपा की प्रशंसा की जा रही है और पूरा विश्व आज भारत को सम्मान दे रहा है। साथ ही विश्व पटल पर भारत अपनी अलग पहचान बनाता जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विनोद शर्मा, जय किशोर मिश्रा, शंभू मिश्रा, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार पाठक, नितेश कुमार, टुना प्रसाद गुप्ता, अमित राज सिंह, गोलू कुमार, अजय चंद्रवंशी, प्रकाश कुमार, गुड्डू पांडेय, राजेश पांडेय, रघुनाथ राम, सुनील कुमार एवं बेचू चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहें।