भाजपा ने बूथों पर मनाया स्थापना दिवस

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के कासमा मंडल द्वारा रफीगंज के भदुकी कला पंचायत के प्राणपुर में बूथ संख्या-156 पर बुथ अध्यक्ष रविंद्र कुमार संगम के अध्यक्षता में और कर्मा हुसैन में बूथ संख्या-66 पर महामंत्री शिव नारायण साव के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत के साथ पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए किया गया। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा एवं शिव नारायण साव ने अपना विचार रखते हुए कहा कि आज के ही दिन 6 अप्रैल 1980 को पार्टी का स्थापना हुआ था। भाजपा के वरीय नेता राजकुमार दास, विजय विश्वकर्मा, शिव टहल रजक, सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन विश्वकर्मा एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

स्थापना दिवस पर पार्टी के स्थापना काल से कार्यकर्ता रहे राजकुमार दास को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी लोगों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर राजकुमार दास, रविंद्र कुमार संगम, दस्तगीर आलम, मुमताज आलम, दामोदर रजक, शिव टहल रजत, विजय विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, संजय पासवान, लड्डू धोनी, रितेश, राजू एवं पिंटू ने अपने-अपने घर पर झंडा लगाया।