भाजपा ने फूंका बंगाल की सीएम का पुतला

ओबरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय पर हुए हमले के विरोध में ओबरा बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया।

http://जदयू की चुनावी समीक्षा बैठक 12 दिसंबर को

पुतला दहन का नेतृत्व पार्टी के ओबरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अगवाल ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। वहां आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना कर तृणमूल के गुंडे हमला कर रहे है, जो शर्मनाक है।

कहा कि पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। पुतला दहन में पूर्व जिला मंत्री विजय प्रसाद निराला, मंडल उपाध्यक्ष युगल किशोर पांडेय, विनोद नाग, व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिनेश्वर प्रसाद गुप्ता, सुनील शर्मा, अरुण कुमार सिंह, मोती लाल सोनी, अभाविप के प्रदेश प्रमुख पुष्कर अग्रवाल आदि शामिल थे।