सुशील मोदी के राज्यसभा में जाने से भाजपा व बिहार को मिलेगी मजबूती : पुरुषोत्तम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के वरीय नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को पार्टी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई सीट से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाये जाने पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। साथ ही श्री मोदी को भी बधाई दी है।

http://दो बड़ी घटनाओं के बाद चोरों ने तीसरी बार छोटी वारदात को दिया अंजाम, चुराई स्विफ्ट डिजायर कार

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के राज्यसभा में जाने से भाजपा का पक्ष मजबूत होगा। साथ ही वें बिहार के संदर्भ में मजबूती से आवाज को रखेंगे। कहा कि सुशील मोदी बिहार भाजपा के मजबूत आधार हैं। विपक्ष में रहते हुए पूरे तथ्यों के साथ सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते थे। सरकार में उपमुख्यमंत्री बने तो विकास का नए आयाम गढ़े। उनका देश के अनुभवी नेताओं में शुमार हैं।

राज्यसभा में जाने के बाद निश्चित रूप से पार्टी उन्हें और भी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। बधाई देने वालों में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, मधेश्वर चंद्रवंशी, सुनील सिंह, विनोद शर्मा, विजय प्रसाद निराला, प्रो. आशा कुमारी, राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, उज्ज्वल कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, रघुनाथ राम, अविनाश पांडेय, अरविंद सिंह, अरुण कुमार सिंह, ललेंद्र शर्मा, जय किशोर मिश्रा, विनोद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं रामरूप सिंह आदि भी शामिल हैं।